
रैमन मैग्सेसे – एनडीटीवी के रवीश कुमार को मिला 2019 का एशिया का नोबेल ‘रैमॉन मैग्सेसे’ पुरस्कार
रैमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपीन्स की सरकार द्वारा देश के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में 1958 से प्रदान किया जाता है।
एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. साल 2019 में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले 5 लोगों में रवीश कुमार का भी नाम शामिल है. रवीश कुमार को हिन्दीटीवी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है. रवीश कुमार यह पुरस्कार पाने वाले 11वें भारतीय पत्रकार है।
- आचार्य विनोबा भावे पहले भारतीय थे जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- मदर टेरेसा पहली भारतीय महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय पत्रकार
1. 2019- रवीश कुमार
2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ
3. 1997- महेश्वेता देवी
4. 1992- रवि शंकर
5. 1991- के वी सुबबना
6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण
7. 1982- अरुण शौरी
8. 1981- गौर किशोर घोष
9. 1975- बूबली जॉर्ज वर्गीस
10. 1967- सत्यजित राय
11. 1961- अमिताभ चौधरी
इस पुरस्कार की स्थापना अप्रैल, 1957 में की गई थी। यह एशिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है तथा इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार’ भी कहा जाता है। इस पुरस्कार के तहत् विजेता को स्वर्ण पदक तथा 50,000 डॉलर दिये जाते हैं। | यह पुरस्कार पाँच क्षेत्रों में दिया जाता है ।
- राजकीय सेवा
- समुदाय नेतृत्व
- जन सेवा
- पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला
- अन्तर्राष्ट्रीय समझ
फोर्ड फाउण्डेशन की सहायता से रैमन मैग्सेसे पुरस्कार (2001 से) छठे क्षेत्र उद्गामी नेतृत्व (Emergent leadership) के लिए भी दिया जाता है।
रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित कुछ विशिष्ट भारतीय हस्तियाँ
नाम | पुरस्कार वर्ष |
---|---|
आचार्य विनोबा भावे | 1958 |
वर्गीज कुरियन | 1963 |
कमलादेवी चट्टोपाध्याय | 1966 |
एम. एस. स्वामीनाथन | 1971 |
वी. जी. वर्गीज | 1982 |
पण्डित रविशंकर | 1992 |
पाण्डुरंग अठावले | 1996 |
राजेन्द्र सिंह | 2001 |
एडमिरल रामदास | 2004 |
अरविंद केजरीवाल | 2006 |
प्रकाश एवं मंदाकिनी आम्टे | 2008 |
नीलिमा मिश्रा एवं हरीश हांडे | 2011 |
मदर टेरेसा | 1962 |
जयप्रकाश नारायण | 1965 |
सत्यजित राय | 1967 |
एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी | 1974 |
अरुण शौरी/बाबा आम्टे | 1985 |
किरण बेदी | 1994 |
महाश्वेता देवी | 1997 |
जेम्स माइकल लिंगदोह | 2003 |
डॉ. वी. शांता | 2005 |
पालागुमनी साईंनाथ | 2007 |
दीप जोशी | 2009 |
नीलम मिश्रा | 2011 |
कुलन दे फ्रांसिस | 2012 |
रवीश कुमार | 2019 |
रवीश कुमार के अतिरिक्त 2019 का मैग्सेसे अवॉर्ड म्यांमार के को स्वे विन, थाईलैंड के अंगखाना नीलापाइजित, फ़िलीपीन्स के रेमुन्डो पुजांते तथा दक्षिण कोरिया के किम जोंग-की को भी मिला है!